
बालोद में स्कूली विद्यार्थियों को बाल अधिकार और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
बाल संरक्षण इकाई ने स्कूली विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों की दी जानकारी
विजय कुमार रिपोर्ट पत्रकार
बालोद (छत्तीसगढ़), 1 सितंबर: जिला बाल संरक्षण इकाई और मिशन शक्ति ने गुरूर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुनदहा में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया।
विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन और जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एल.एस. रावटे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, मिशन शक्ति की श्रीमती दिनेश्वरी सिन्हा, जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिन्हा, आउटरीच वर्कर नूतन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।






