
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, 11 सितंबर तक दावा-आपत्ति
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार
बालोद (छत्तीसगढ़), 1 सितंबर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, आवेदनों की छंटनी के बाद सूची तैयार की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की आपत्ति होने पर 11 सितंबर 2026 शाम 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।
![]()
![]()
अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा nhmbalod2025@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन या दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची और भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी बालोद जिले की आधिकारिक वेबसाइट balod.gov.in पर देख सकते हैं।







