छत्तीसगढ़

By Dinesh chourasiya

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आचार संहिता के बीच लूट की खबर सामने आई है. जहां बैरन बाजार इलाके में बेखौफ बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक कर्मचारी के हजारों रूपये लूटकर फरार हो गए है. लूट की ये वारदात सोमवार 30 अक्टूबर की रात की है, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है.

देखें लूट का CCTV वीडियो –

बता दें कि राजधानी रायपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र का बैरन बाजार इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां रात तक लोगों की चहल पहल रहती है, बदमाशों के हौसलों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि तीनों आरोपियों ने बीच सड़क से जा रहे शख्स को रोककर चाकू से हमला कर 70 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान आसपास से कई लोग गुजरे लेकिन किसी ने भी बीच में आने की हिम्मत नहीं की और अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लूटेरे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button