
भिलाई के नंदनी रोड स्थित BSBK के पास आम जनों को चाकू लेकर डराने धमकाने वाला आदतन आरोपी को सूचना मिलते छावनी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा एक स्टील का चाकू बरामद आर्म्स एक्ट में भेजा जेल
By Dinesh chourasiya







भिलाई के छावनी थाना को मुखबिर से सूचना मिली की BSBK बिल्डिग के पास नंदिनी रोड भिलाई में आम रोड पर एन.कैलाश नाम का लडका अपने पास एक स्टील चाकू लेकर आम जनों को डरा धमका रहा था छावनी पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी एन.कैलाश को पकडा जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम एन.कैलाश पिता एन. राजेंद्र उम्र 20 साल साकिन देना बैक के पीडे स्वीपर मोहल्ला भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग का रहने वाला बताया, जिसके हाथ में रखे एक स्टील का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई करीबन 12 इंच, फल की लंबाई 8 इंच, मूठ की लंबाई 4 इंच, फल के मध्य की चौडाई करीबन 1.5 इंच, जिसमें सफेद रंग का प्लास्टिक का मूठ लगा हुआ है कीमती करीबन 200 रूपये मिला कि आरोपी को उक्त चाकू रखने एवं वैध कागजात लायसेंस रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया जिसके द्वारा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध लायसेंस एवं कागजात नहीं होना लिखित में देने पर आरोपी के पास से एक स्टील का धारदार चाकू को मूताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान के दिनांक 01.11.2023 के 12.35 बजे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा गवाहो के समक्ष धारदार चाकू को सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से दिनांक 01.11.2023 के 12.45 बजे विधिवत गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन मां एन.मदरिना को दी गई । आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है











