छत्तीसगढ़

भिलाई के घरों में बेच रहा था ​मिलावटी दूध: डिटर्जेंट बैकिंग सोडा मिलाकर बना रहा था दूध, लोगों ने जमकर पिया फिर किया पुलिस के हवाले 

By Dinesh chourasiya

जुनवानी स्थित ​ग्रीन वैली के खाली फ्लैट में बेकिंग सोडा और डिटर्जेँट मिलाकर दूध बनाने का कारोबार करने वाले को पुलिस ने पकड़ा। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने संपत दास नामके इस व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। इससे पहले पब्लिक ने आरोपी की जमकर पिटाई की। बाद में मिलावटी दूध को पुलिस को सौंप दिया गया।

इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध को जब्त कर प्रारंभिक जांच की। प्राथमिक जांच में दूध में डिटर्जेँट होने की बात सामने आई है। सैंपल को कंफरमेट्री के लिए फूड डिपार्टमेंट रायपुर भेजा गया है। मामले में कंफरमेट्री रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के बारे में पूरी जानकारी लेने के छोड़ दिया है। वह मूल रूप से रायगढ़ का रहने वाला है।

फ्लैट और बंगले में रहने वालों को बेचता था मिलावटी दूध जुनवानी की ग्रीन वैली में पांच से 7 मंजिला फ्लैट के अलावा बंगले बने हुए हैं। करीब 1.5 किमी में 500 परिवार के 2500 लोग रहते हैं। यहीं के खाली फ्लैट बी-3 के ​थर्ड फ्लोर पर संपत सिंथेटिक दूध तैयार कर रहा था। बिक्री का काम ग्रीन वैली के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी ​करता था। इन्हीं जगहों पर वह दूध सप्लाई कर रहा था।

सिंथेटिक दूध से पनीर भी बनाकर बेच रहा था आरोपी स्थानीय लोगों के मुताबिक संपत उनके यहां दूध देने के अलावा जरूरत पड़ने पर पनीर भी देता था। आशंका होने पर जब सभी बी-3 फ्लैट के थर्ड फ्लोर पर पहुंचे तो मिलावटी दूध के साथ पनीर भी मिला। दो साल पहले उसने यह काम शुरू​ किया था। तबसे वैली का 400 परिवार उसी से दूध ले रहे थे। किसी ने भी यह जानने का प्रयास नहीं किया कि आखिर वह कहां से दूध लाकर बेच रहा था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button