छत्तीसगढ़

धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार
 सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
 आमजनो को चाकू लहरा कर फैला रहा था दहशत
 आरोपी से एक धारदार चाकू जप्त
—00—
ज्ञात हो कि दिनांक 31.10.2023 को दोपहर करीबन 02.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाष चैक प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार नारियल काटने का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। आज दिनांक 31.10.2023 को मुखबीर सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही को घेराबंदी कर सुभाष चैक प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का नारियल काटने का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी रवि चैहान पिता स्व. राजेन्द्र सिंह चैहान उम्र 36 साल निवासी सिविल लाईन सांई मंदिर के पास कोतवाली दुर्ग को आज दिनांक 30.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उप निरी. प्रमोद सिन्हा, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. सुरेन्द्र पटेल, रवि साव एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.-902/2023
धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट
जप्ती-धारदार हथियार चाकू
आरोपी- रवि चैहान पिता स्व. राजेन्द्र सिंह चैहान उम्र 36 साल निवासी सिविल लाईन सांई मंदिर के पास कोतवाली दुर्ग।

Related Articles

Back to top button