छत्तीसगढ़

CG CRIME : छग में हैवानियत : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर

 

 

भानुप्रतापपुर/कांकेर : CG CRIME : जिले में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. पड़ोसी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीँ आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि, मासूम अपनी दादी के साथ सोरही थी जिसे युवक रात में उठाकर ले गया और उसके साथ रेप किया. जब दादी की नींद खुली तो बच्ची नहीं थी, तलाशी करने पर भी नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी.

 

 

 

 

परिजनों ने कच्चे चौकी में पहले अपहरण का मामला दर्ज कराया. इस दौरान जाँच में पुलिस ने आरोपी इतवारू राम के साथ मासूम को बरामद किया. मासूम बच्ची को गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आरोपी 24 वर्षीय इतवारू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button