छत्तीसगढ़

क्या इस बार फिर सफल होगा कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक? जानें कर्जमाफी के अतिरिक्त क्या होगा घोषणापत्र में खास

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का बड़ा दांव चला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेे घोषणा की है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्जमाफी की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 15 की जगह 20 क्विंटल धान खरीदी करने की घोषणा के साथ ही 17.50 लाख आवासहीनों को आवास देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का ऐलान भी कर दिया है। इस तरह अब तक चार प्रमुख घोषणाएं कांग्रेस ने कर दिया है, लेकिन अब कांग्रेस के घोषणापत्र में भी कई वादे शामिल होंगे। कांग्रेस जहां कम कीमत पर सिलेंडर देने, बिजली बिल हाफ योजना का विस्तार करने जा रही है।

वहीं न्याय योजनाओं का भी विस्तार हाेगा। इतना ही नहीं, कांग्रेस इस बार महंगाई से राहत देने को लेकर भी बड़ा ऐलान करने जा रही है। माना जा रहा है कि सप्ताहभर के भीतर कांग्रेस अपना घोषणापत्र जारी कर देगी। इस बीच कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर सियासी बवाल भी मचता नजर आ रहा है। भाजपा जहां घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर तंज कस रही है। पुराने वादों के पूरे नहीं होने की बात कह रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है। कांग्रेस लगातार घोषणाएं कर रही हैं और इन वादों को सरकार बनने के बाद पूरा भी करेगी। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी घोषणापत्र में कई बड़े वादों के शामिल होने की बात कहती हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 2018 में भी किसानों का कर्जमाफ और बिजली बिल हाफ का दांव चला था। यह सफल भी रहा था। यही वजह है कि इस बार भी कांग्रेस ने कर्जमाफी का दांव चला है ऐसे में भाजपा इसका काउंटर कैसे करेगी क्या होगा भाजपा का जवाब। यह देखना दिलचस्प होगा

 

Related Articles

Back to top button