छत्तीसगढ़

तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन खेल गतिविधियों के साथ ही होंगे विविध कार्यक्रम

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत तीज मिलन समारोह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। काफी वर्षों बाद महिलाओं के लिए विशेष तौर पर इसका आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीज मिलन समारोह कार्यक्रम दिनांक 14 सितंबर 2022 दिन बुधवार समय 2:00 बजे से डॉक्टर बी आर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के प्रांगण में किया जाएगा। निगम के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनके वार्ड क्षेत्र की महिलाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है।

विशेष तौर पर अंजोर लोक कला मंच गरिमा दिवाकर/स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। तीज मिलन समारोह में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button