
निगम क्षेत्र में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिटों में जांच व इलाज की बेहतर सुविधाएं निर्वाध रूप से बनी रहे,
दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसी परिकल्पना की थी स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों का इलाज उनके घर पर ही हो इसी उद्देश्य के साथ लागू की गई, आज सुबह आयुक्त प्रकाश सर्वे अपने नियमित निरीक्षण के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर वार्ड क्र. 28 पचरी पारा, दुर्गा मंच के पास शिविर में पहुँचे।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम अधिकारियों यूनिट के डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत निगम क्षेत्र में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिटों में जांच व इलाज की बेहतर सुविधाएं निर्वाध रूप से बनी रहे,
जांच व इलाज कराने आए लोगों की समुचित जांच व उनका उचित इलाज हो, यथा संभव उन्हें सभी दवाईयाँ शिविर में ही उपलब्ध कराई जाए, यूनिट में दवाईयों की उपलब्धता निरन्तर बनी रहे, उन्होने कहा कि वार्डो में लगने वाले कैम्प निर्धारित समय में लगे कैम्प की पूर्व सूचना लोगों को दी जाए, इस हेतु आवश्यक कदम उठाएं।शहरी क्षेत्र मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 1 लाख 60 हज़ार से ज्यादा लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियो में पहुंचकर किया गया है।







योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक कुल 2163 शिविरों का आयोजन कर 1 लाख 60 हज़ार से अधिक हितग्राहियों का इलाज किया गया
साथ ही साथ 28841 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 138325 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गई है। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली यूनिट के डॉक्टर विभाष ओझा जी, नर्स पूनम साहू, लैब टेक्नीशियन रेशमा निर्मलकर, फार्मासिस्ट दीपक कुमार , क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक मनीष यादव उपस्थित रहे/







