
जनता की सेहत का ख्याल गार्डन का लोकार्पण कर विधायक व महापौर ने किया नागरिको को समर्पित
दुर्ग।/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर वार्ड 21 में विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने हनुमान नगर नेता सुभाष चंद बोस उद्यान का लोकार्पण किया। वार्ड 21 काली मंदिर के पास नेता सुभाष चंद बोस उद्यान महापौर निधि 6 लाख व पार्षद निधि 4 लाख कुल 10 की लागत से पार्क निर्माण निगम ने कराया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,जयश्री जोशी,मनदीप सिंह भाटिया,वार्ड पार्षद अरुण सिंह, संदीप वोरा, नीलू ठाकुर, निखिल खिचड़िया कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा सहित आदि मौजूद थे।
विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने नेता सुभाष चंद बोस उद्यान का उद्धाटन कर वार्ड की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर नागरिको ने विधायक,महापौर व पार्षद का आभार व्यक्त किया। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नागरिको के लिए उद्यान वर्तमान समय की आवश्यकता है।







उन्होंने कहा कि व्यस्तता भरे दैनिक जीवन में पार्क में नागरिकों को मॉर्निंगवॉक की भी सुविधा मिल सकेगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ अपने शरीर का भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ पार्क में लोगो को व्यायाम भी जरूरी है।
वार्ड पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि मेरे वार्ड के नागरिको को घर से बाहर आने के लिये प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही बच्चों को भी टीवी/मोबाइल फोन से बाहर निकल कर पार्क में खेलने के लिए प्रेरक रहेगा, गार्डन में पीपल बरगद के तीन पेड़ है जो ऑक्सीजन जोन का काम करेंगे







