छत्तीसगढ़

CG ACCIDENT, मंदिर जाने निकले सायकल सवार टेक्नीशियन की ट्रक के नीचे दबने से मौत  

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर।  : भारी वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद रविवार को शहर के बीच गांधी चौक की सड़क फिर खून से लाल हो गई। हादसे के बाद घायल सायकल सवार टेक्नीशियन ने अस्पताल पहुचते ही दम तोड़ दिया। वही सीमेंट लोड ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

 

हादसा सुबह करीब 11.30 बजे गांधी चौक के पास का है। देवरीखुर्द निवासी 60 वर्षीय ऋषि गुर्जर जूनीलाइन में डॉ अनिल अग्रवाल के यहां टेक्नीशियन था। वह आज सुबह नवरात्र के पहले दिन मनोकामना ज्योतिकलश का रसीद कटवाने कुदुदंड मा तुलजा भवानी मंदिर जाने निकला था। जैसे ही वह सायकल पर गांधी चौक के पास पहुँचा, वहां सीमेंट लोड ट्रक क्रमांक सीजी 10 एएल 9807 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह सायकल समेत ट्रक के पहिये के नीचे आकर घसीटने से बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुची सिटी कोतवाली पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान घायल ऋषि कुमार की मौत हो गई है। वहीं ट्रक को सिटी कोतवाली रवाना किया गया है। अब सवाल यह उठ रहा कि भारी वाहन प्रतिबंध के बावजूद गांधी चौक जैसे भीड़ भरे इलाके में कैसे घुस गया। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है।

 

Related Articles

Back to top button