छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कुरूद में BJP नेता की हत्याः सगे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार  

By Dinesh chourasiya

, धमतरी।: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। धमतरी जिले में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री और कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर दी। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।

कुरूद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाए जाने की मांग

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा कि, मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था… अरारी फरारी दिखाती रही… आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है… निष्पक्ष चुनाव के लिए SP, SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।

क्या है पूरा मामला..

दरअसल, पूरा मामला संपत्ति विवाद को लेकर है। कुरूद थाना प्रभारी दीपा कंेवट ने बताया कि, संपत्ति विवाद को लेकर दो भाईयों ने अपने ही एक भाई की हत्या कर दी। आज सुबह जब चंद्रशेखर गिरी अपने घर पर था तो उसके दो भाईयों हेम और महेंद्र गिरी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और चंद्रशेखर पर हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर बूरी तरह घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि, इस मामले में दो आरोपी हेम और महेंद्र गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

भूतपूर्व विधायक का बेटा है मृतक चंद्रशेखर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चंद्रशेखर गिरी और आरोपी हेम व महेंद्र गिरी भूतपूर्व विधायक स्व. सोमप्रकाश गिरी के बेटे है। सोमप्रकाश गिरी के चार बेटे है। हेम गिरी, महेंद्र गिरी और चंद्रशेखर गिरी। एक बेटा रायपुर में रहता है। बताया जा रहा है कि, सोमप्रकाश गिरी के चारों बेटों में संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता था।

सोमप्रकाश गिरी के निधन के एक साल बाद चंद्रशेखर घर वापस आया इसके बाद संपत्ति बंटवारे को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। विवाद के कारण चारों भाईयों में से एक भाई रायपुर जाकर रहने लगा। इसके बाद हेम और हेमेंद्र के साथ अक्सर चंद्रशेखर की लड़ाई होती रही। कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा। यहां तक की छेड़छाड़ का भी मामला थाने पहुंचा था।

घर में घूसकर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह जब चंद्रशेखर अपने घर पर था तभी हेम और महेंद्र वहां अपने साथियों के साथ पहुंचा और चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला कर दिया। चंद्रशेखर को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी हेम और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button