छत्तीसगढ़

रायपुर में होटल के बंद कमरे में युवक युवती से मारपीट; लड़की को कमरे में बंदकर लड़के से मांगे 50 हजार, पुलिस ने मामूली धाराओं में किया मामला दर्ज 

By Dinesh chourasiya

रायपुर :: राजधानी में एक बार फिर शराब के नशे में युवक युवतियों द्वारा मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक युवक और युवती के साथ होटल रूम में बंद कर चाकू की नोंक पर उनके साथ मारपीट की और युवती को कमरे में बंद कर छोड़ने के बदले युवक से 50 हजार रुपए की मांगे। बाद में युवक के भाई के आने पर आरोपी वहां से भाग निकले।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित होटल शीतल में दोस्त से मिलने पहुंचे युवक युवती को दूसरे कमरे में शराब और गांजा के नशे में धुत्त बर्थडे पार्टी मना रहे युवक युवतियों की गैंग ने जानलेवा हमला कर मारपीट की है। आरोपियों ने चाकू की नोक पर प्रार्थी हर्ष पंजवानी और उसकी मित्र को कमरे में ले गए और दोनो के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित युवक-
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अपने मित्र के साथ उसे होटल में रुके दोस्त निश्चय पाठक से मिलने होटल पहुंचे थे। मिलने के बाद वापस घर जाने के दौरान पार्टी कर रहे एक युवक ने उन्हें रुकवा लिया प्रार्थी उसे पहचानता था इसलिए रुक गया। तभी दूसरा युवक वहां आया और उसे थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर युवक ने पहले अपने सर पर बीयर बोतल फोड़ ली उसके बाद उन्हे घसीट कर कमरे में ले गया।
 कमरे में युवक के सर पर भी दो बार बीयर बोतल फोड़ी। फिर लड़की को कमरे में बंद कर पैसे की मांग करने लगे। प्रार्थी ने अपने भाई को कॉल कर पैसे लेकर आने बोला, बाद में आरोपी पीड़ित के भाई के आने पर वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित के बड़े भाई ने सुबह 5 बजे लड़की को होटल रूम से बाहर निकाला। अब इस मामले में तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button