छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : UPDATE : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी….4 की मौत, 100 घायल

By Dinesh chourasiya

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डि-रेल हो गई है। ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतर गईं। दो बोगी पलटी है। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है। अब तक 70 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

 

जानकारी के मुताबिक जैसे ही यह ट्रेन बक्सर से खुलकर रघुनाथपुर पहुंची थी वैसे ही ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गई है. इस मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा भी कर दी गई है. बक्सर एसपी ने बताया कि ट्रेन संख्या 2506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है. घटनास्थल की ओर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना हुई है.
Advertisement

बताया जाता है कि गाड़ी दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से अपने गंत्वय कामख्या की ओर जा रही थी. हादसा उस वक्त हुआ जब बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन आरा के लिए रवाना हुई थी. तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है. इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है. घटना के बाद से हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित है.

 

Related Articles

Back to top button