
BREAKING NEWS : दिल्ली से आ रही ट्रेन की, कई बोगियां पटरी से उतरी खेत में जा घुसी राहत बचाव कार्य जारी
By Dinesh chourasiya
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. डाउन लाइन में जा रही ये गाड़ी पटरी से उतर गयी है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ट्रन की कई बोगियां बेपटरी होकर खेत में जा गिरी है. हादसा बक्सर जिला के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है.







जानकारी के मुताबिक जैसे ही यह ट्रेन बक्सर से खुलकर रघुनाथपुर पहुंची थी वैसे ही ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गई है. इस मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा भी कर दी गई है. बक्सर एसपी ने बताया कि ट्रेन संख्या 2506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है. घटनास्थल की ओर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना हुई है.
बताया जाता है कि गाड़ी दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से अपने गंत्वय कामख्या की ओर जा रही थी. हादसा उस वक्त हुआ जब बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन आरा के लिए रवाना हुई थी. तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है. इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है. घटना के बाद से हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित है.







