
छत्तीसगढ़
कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर कल लगेगी मुहर! CM भूपेश बघेल जाएंगे दिल्ली
By Dinesh chourasiya







रायपुर छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ऐलान हो गया है। वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। इसी क्रम में कल दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक AICC कार्यालय में शाम 5 बजे होगी।
कयास लगाया जा रहा है कि कल CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश कल दोपहर 12 बजे दिल्ली जाएंगे। जिसके बाद वो AICC कार्यालय के बैठक में शामिल होंगे।
आपको बता दें कि प्रदेश में आचार संहिता का ऐलान तो हो गया हैं और चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की है।
|
6 दिनों में ही रक्तवाहिकाएँ 18 साल की उम्र जैसी हो जाएँगी! बस रोज सुबह खाली पेट यह करना है
अपनी नसें साफ करो! यह रास्ता है
|
गौरतलब है कि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।











