राजनीति

बदले गए इस राज्य की विधानसभा चुनाव की तारीख, अब 23 नवंबर की जगह इस दिन होगा मतदान

By Dinesh chourasiya

 

नई दिल्ली।  2023 देश में राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसके लिए तारीखों का ऐलान भी हो गया है। चुनाव आयोग ने दो दिन पहले ही 200 सीटों वाले राजस्थान में विधानसभ चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। जिसके बाद अब राजस्थान में चुनाव की तारीख को बदल दी गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, राजस्थान में पहले 23 नवंबर को चुनाव का ऐलान किया ​गया था। जिसके बाद बदलकर अब 25 नवंबर को किया गया है। यानी अब राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने वजह बताते कहा कि मतदान की तारीख में बदलाव विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के अभ्यावेदन और विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों में उस दिन बड़े पैमाने पर शादी/सामाजिक जुड़ाव पर विचार करने के बाद उठाए गए मुद्दों के बाद किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, विभिन्न लॉजिस्टिक मुद्दे हो सकते हैं। और इससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।

Related Articles

Back to top button