
DURG जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में शुरू:10 लाख से अधिक ई-बुक मिलेंगी फ्री,
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास बनकर तैयार हो गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बुधवार शाम उसका उद्घाटन किया। इस लाइब्रेरी के शुरू होने से अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी मटेरियल के साथ ही इंटरनेट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि लाइब्रेरी शुरू करना उनका सपना था। उनकी इच्छा थी कि जिले में एक ऐसी लाइब्रेरी शुरू की जाए, जहां सभी वर्ग के विद्यार्थी सुविधायुक्त पढ़ाई कर सकें। खुर्सीपार में यह लाइब्रेरी जनता को समर्पित कर दी गई है। इस लाइब्रेरी के हरेक कमरे में छोटी से छोटी सुविधा का ध्यान रखा गया है। यहां रीडिंग जोन, बुक्स सभी की व्यवस्था की गई है।







लाइब्रेरी में लगाए गए हैं CCTV कैमरे
लाइब्रेरी को काफी खूबसूरत बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इंटरनेट की सुविधा भी दी गई है। छात्र यहां फ्री इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे। इससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। क्षेत्र के नागरिकों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। लोकार्पण कार्यक्रम में भिलाई के महापौर नीरज पाल सहित सभी एमआईसी मेंबर और क्षेत्र के कांग्रेस नेता शामिल रहे।
अब सभी करेंगे विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी




इस लाइब्रेरी के शुरू होने से स्टूडेंट्स को 10 लाख से अधिक ई-बुक पढ़ने के लिए मिलेगी। इससे वो ऑनलाइन किताब पढ़ सकेंगे। इससे बैंक, रेलवे, यूपीएससी, पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगी। उनकी पढ़ाई में पैसे और संसाधन की कमी कोई बाधा ना बने, इसके लिए यहां सभी जरूरी किताबों से लेकर इंटरनेट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।







