छत्तीसगढ़

रायपुर में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला अंग्रेजी शराब का जखीरा, जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

रायपुर : शहर में लगातार अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस अपनी नजरें टिकाई बैठे है, आए आये दिन अवैध शराब के खेप बरामद कर आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। वहीं अब राजधानी के नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खण्डवा में रोड किनारे लावारिस हालत में अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा मिला है। जिसकी सुचना एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम कोदी गई। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रोड किनारे अंग्रेजी शराब की कई पेटियां लावारिस हालत में रखी हुई पाई, जिसमे रखे गोवा ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब कुल 20 पेटी 960 पौवा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। वहीं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 174/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।
 

Related Articles

Back to top button