
छत्तीसगढ़ एक्सिस बैंक डकैती मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता बिहार से 2 डकैतों को हथियार के साथ दबोचा। दोनों लुटेरे वारदात के बाद से थे फरार
By Dinesh chourasiya
आपको बता दें कि 19 सितंबर की सुबह “शेरघाटी गैंग” के डकैतों ने हथियारों के साथ रायगढ़ के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जिसमें डकैत बैंक से नकद 4.19 करोड़ रूपये और 78 पैकेट सोने के जेवरात (वजन- 2 किलो 91 ग्राम) कुल 5.62 करोड़ रूपये लेकर फरार हो गये थे.
रायगढ़ पुलिस ने “शेरघाटी गैंग” बिहार के 05 डकैत- (1) राकेश कुमार गुप्ता (2) उपेंद्र सिंह (3) निशांत उर्फ पंकज कुमार महतो उर्फ राजेश दास (4) राहुल कुमार सिंह (5) अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया.







गिरफ्तार आरोपी
(1) निलेश कुमार उर्फ नीतीश जाधव (यादव) उम्र 25 साल निवासी ग्राम नवागर्दन थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार)




(2) प्रकाश उर्फ पवन कुमार उर्फ पंकज जाधव (यादव) उम्र 28 साल निवासी ग्राम घिरसिंदीकला थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार)
जब्त हथियार और सामान
1 पिस्टल, 1 कट्टा, पिस्टल के 10 जिंदा राउंड, कट्टा के 06 जिंदा राउंड, 02 बाइक, 02 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू.







