
अक्टूबर से शुरू हो जाएगी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया! निदेशालय ने मांगी जानकारी
By Dinesh chourasiya

संविदा कर्मचारियों का डिटेल मंगाया
सभी जिला उपनिदेशकों को तत्काल प्रभाव से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दे नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए लेक्चरर से संबंधित डिटेल परफार्मा ए और बी से भरकर निदेशालय को भेजा जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के लिए लेक्चरर की नियुक्ति आदेश की कॉपी, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट को इसमें सलंग्न करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी विभाग को भेजनी होगी। उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए कि यदि किसी भी जिले में कोई उम्मीदवार नियमितीकरण के लिए योग्य नहीं है तो इसकी भी जानकारी जिला उपनिदेशक अपने रिपोर्ट में निदेशालय को भेजेंगे। यह प्रक्रिया अनिवार्य होगे







दो साल सेवा अवधि पूरी करना अनिवार्य
बता दें नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए परफॉर्म ए में अनुबंध पर नियुक्त लेक्चरर के नाम के अलावा उनके फोन नंबर, शिक्षण संस्था जहां उनकी नियुक्ति हुई है, इसके अलावा जन्म तिथि, डेट ऑफ जॉइनिंग, शैक्षणिक योग्यता सहित पता और अन्य जानकारी भी देनी होगी। प्रधानाचार्य द्वारा सभी डिटेल को चेक करने के बाद और इसे सत्यापित करने के बाद निदेशालय को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अक्टूबर महीने के पहले यह दूसरे सप्ताह में इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी किए जा सकते हैं। कर्मचारियों के नियमित होते ही उन्हें शासकीय कर्मचारियों के समान वेतन पेंशन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।











