छत्तीसगढ़

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दो दरिंदों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। उधर पति उड़ीसा नवाखाई त्योहार मानने गया था  इधर महिला को अकेली पाकर दरिंदों ने बलात्कार की घटना को दिया अंजाम पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के में विवाहित महिला को घर पर अकेली पाकर दो लोगो ने मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला का पति बच्चों के साथ नुआखाई त्यौहार मनाने ओडिशा गया था। वापस लौटने पर पीड़िता पति को आप बीती बताई।पीड़ित की रिपोर्ट पर वैशाली नगर पुलिस इस मामले में धारा 376(घ), 450, 506 के तहत अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता निर्माणाधीन मकान के स्टोर रुम अपने परिवार के साथ रहती है और मजदूरी का काम करती है। 17 सितंबर की दोपहर 2 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेकर नुआखाई त्यौहार मनाने के लिए काटाभाजी जिला बलांगिर ओडिशा चले गए थे।18 सितंबर की रात में पीड़िता दरवाजे में बिना कुंडी लगाए सो गई थी। रात 11 बजे दो परिचित घर में आए और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के ओडिशा से घर लौटने पर पीड़िता ने आप बीती बताई। सीसीटीवी कैमरा देखने पर पीड़िता का पति दोनोें को पहचान लिया। शनिवार को पीड़िता पति के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी शंकर जगत (40 वर्ष) निवासी नेहरुनगर मूलत: ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस तलाश कर  रही है।”

Related Articles

Back to top button