छत्तीसगढ़

CG बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर और हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, दो महिलाओं की मौके पर  मौत, दर्जनभर लोग घायल

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आ रही है । यहां  ट्रैक्टर और हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत हुई है । इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर  मौत हुई है । वहीं दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है । हादसे के बाद मौके अफरा – तफरी चीखपुकार मच गई । यह पूरा मामला  साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया का है ।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बेमेतरा के साजा थाना इलाके की बताई जा रही है। जहाँ ट्रैक्टर मजदूरों को काम पर जाने के लिये लेकर जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दर्जन भर लोगों की घायल होने खबर है। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है

 


Related Articles

Back to top button