
आयुक्त ने ली अफसरों की क्लास, विभागवार समीक्षा बैठक में दी हिदायत,बचे हुए कार्यो को जल्द निपटाए
दुर्ग/नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर में आज आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उपायुक्त,कार्यपालन अभियंता सहित अफसराें के साथ की बैठक,काम में देरी पर कहा कार्यो में ध्यान ज्यादा रखें। नगर निगम क्षेत्र में चल रही केंद्र की योजनाओं एवं राज्य की योजनाओं के कामाें की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की स्थिति भी जानी। निर्माण कार्य में हो रही देरी के लिए न करें। डीएमएफ आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य तथा 15 वें वित्त आयोग से स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य काम जल्द पूरा कराने के लिए कहा।
आयुक्त ने कहा कि नगर निगम दुर्ग में जितने भी बड़े छोटे कार्य चल रहे है एक भी कार्य समयावधि में पूरा नहीं हाे रहा है। आयुक्त ने अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफसराें से निर्माण कार्यों की निगरानी करने व गुणवत्ता पूर्वक कराने के लिए कहा। लोगों को साफ पानी देने के लिए व छुटे हुई स्थानों में पाइप लाइन विस्तार, गरीबो व किरायेदारों के लिए बन रहे प्रधानमंत्री आवास,शहर में साफ सफाई व्यवस्था, इसी प्रकार उद्यानों की सिचाईं में साफ सफाई एवं अन्य जगहों में वृक्षारोपण के लिए जगह चिन्हित करेगे,पेयजल जल समस्याओं से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए,







सड़क पर अवैध रूप से भवन सामग्री सी एन्ड डी मलमा डालने वालों के खिलाफ भवन शाखा व कर्मशाला विभाग मिलकर कार्यवाही कर जुर्माना वसूल करेगे । इंद्रिरा मार्केट दुकान के बाहर सामान एवं अतिक्रमण को हटाया जाए महिला समृद्धि बाजार में पौनी पसारी, गार्डन व सौंदर्यीकरण सुआ चौक, बस स्टेण्ड, यात्री प्रतीक्षालय की निरन्तर साफ सफाई, दुकान आबंटन समीक्षा, किराये राशि जमा करने नही करने पर दुकानों की कुर्की, बड़े गोदमो व बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कलेक्टर टीएल, जनदर्शन, जन शिकायत निवारण, पीएमओ पीजी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी शिकायतों के निवारण हेतु निर्देश अफसरों को दिए।अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों व पेंडिंग कार्यो को तत्काल निराकरण करेगे। बैठक में मौजूद थे उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,लेखाधिकारी आरके बोरकर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली




,उपअभियंता राजेन्द्र धाबाले,उपअभियंता भीमराव, उपअभियंता पंकज साहू,राजस्व अधिकारी आरके बंजारे, अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,निज सहायक आयुक्त मनोहर साहू, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, प्रभारी राजस्व अधिकारी,नारायण यादव,निज सहायक आयुक्त शुभम गोईर,मुक्तेश कान्हा, शोएब अहमद,आशुतोष सिंह सहित अन्य मौजूद रहें







