छत्तीसगढ़

अमृत भारत योजना के तहत पावर हाउस रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीरएयरपोर्ट जैसा बनेगा पॉवर हाउस स्टेशन, लिफ्ट, एस्केलेटर के साथ बड़ी कार पार्किंग होगी, सोलर पैनल से बिजली सप्लाई होगी

By Dinesh chourasiya

 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। नए सिरे से बिल्डिंग बनाने के साथ ही एयरपोर्ट की तर्ज पर विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। 26.20 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए तैयार मास्टर प्लान पर काम शुरू हो गया ह

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर में 1309 स्टेशनों के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। इसमें दुर्ग और भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के साथ ही छत्तसीगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने ये बदलाव होंगे

1. इस योजना में आधुनिक यात्री सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ अच्छी तरह से डिजाइन किए गए यातायात परिसंचरण का खासा ध्यान रखा जाएगा। 2. अंतर-मॉडल एकीकरण और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए साइनेज सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आसानी से और सही जानकारी मिल सके। 3. स्टेशन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगी। छत्तीसगढ़ की संस्कृति देखने को मिलेगी। 4. स्टेशन बिल्डिंग के दोनों तरफ से व्यापक एंट्री का प्रावधान, दोनों ओर लिफ्ट एवं एस्कलेटर, बेहतरीन ट्रैफिक व्यवस्था के साथ कार पार्किंग की सुविधा होगी। 5. ग्रीन बिल्डिंग, कान्कोर्स, नए बड़े फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी होगा।

Related Articles

Back to top button