
भिलाई के नंदनी रोड में श्री शिवम् स्टील फैब्रिकेशन में चोरों ने दुकान का छत तोड़कर सीसीटीवी DVR कॉपर केबल वेल्डिंग तार बाट ग्राइंडर मशीन उड़ा ले गए चोर छावनी पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
By Dinesh chourasiya







भिलाई न्यूज़ राकेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि श्री शिवम स्टील फेब्रिकेशन की दुकान नंदनी रोड केम्प 2 भिलाई में है जिसे किराए से अशोक विश्वकर्मा से लिया हूं। दिनांक 12.09.2023 के शाम करीबन 7.30 बजे मैं अपनी दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था दिनांक 13.09.2023 के सुबह करीबन 09.30 बजे मैं अपनी दुकान पहूंचकर ताला खोला तो देखा कि दुकान की छत में लगी सीट टुटी हुई है अंदर का सामान बिखरा पडा है तथा दुकान में 01- नगद 5000 रूपये, 02- कापर केबल वेल्डिंग तार कीमती 2000 रू, 03- ग्राईंडर मशीन कीमती 1000 रू, 04- बांट 20 किलो ग्राम कीमती 800 रू, 05- कैमरा का DVR कीमती 3000 रू, 06- टूल्स कीमती 1000 रूपये जुमला कीमती करीबन 12,800 रूपये का सामान नहीं था। किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 12.09.2023 के 19.30 बजे से 13.09.2023 के 09.30 बजे के मध्य रात्रि में मेरी दुकान के छत में लगी सीट को तोडकर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे उक्त सामान को चोरी कर ले गया फिलहाल पुलिस पीड़ित की रिपोर्ट पर चोरों की तलाश में जुटी







