छत्तीसगढ़

भिलाई पावर हाउस फ्लाई ओवर पर बीती रात सड़क हादसा:स्कूटर सवार तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे जा घुसा, मौके पर ही मौत

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर हुई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से चालक ने ट्रक को ब्रिज के ऊपर ही किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान देर रात एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार पीछे से उसमें जा घुसा।
युवक के पास मिला उसका आधार कार्ड

पूछताछ करने पर पता चला कि एक CG 04 J 7289 दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वो पावर हाउस फ्लाई ओवर में चढ़ने लगा अचानक ट्रक का ब्रेक डाउन हो गया। चालक ने सड़क पर ही ट्रक को खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक स्कूटर का चालक तेज बारिश के बीच तेज रफ्तार में आया। वो ट्रक को देख नहीं पाया और पीछे से उसें जा घुसा। स्कूटर सवार इतना रफ्तार में था कि उसका चेहरा दो भागों में बंट गया।

हादसे के बाद ब्रिज के ऊफर जाम लग गया। दुर्ग से रायपुर की तरफ जाने वाली लेने में वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने धीरे धीरे करके वाहनों को आगे बढ़ाया। लगभग आधे से एक घंटे बाद वहां की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरी।

Related Articles

Back to top button