छत्तीसगढ़

रायपुर में 21 अगस्त से चल रही स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल सरकार के हस्तक्षेप के बाद खत्म 

By Dinesh chourasiya

 

: रायपुर : नवा रायपुर के तुता में 21 अगस्त से चल रही स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गयी है। हजारों की संख्या में धरना स्थल में बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है

बर्खास्तगी और निलंबन वापस लेकर मांग को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की है।

बता दें अपनी 5 सूत्रीय मांगों के लिए बीते 21 अगस्त से स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही थी।

लेकिन नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में हजारों की संख्या में कर्मचारी सरकार से आर पार की लड़ाई के लिए नारेबाजी कर धरना दे रहे थे। उन्होंने सरकार को मांग पूरा नहीं करने की स्थिति में चुनाव में बड़ा डैमेज करने की भी चेतावनी दी थी।

Related Articles

Back to top button