छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र में एक बार फिर हादसा गर्म पिघलता  लोहा की चपेट में आने से  एक ठेका श्रमिक झुलसा  उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

By Dinesh chourasiya

 । भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर आज सुबह  एसएमएस 2 में ठेका श्रमिक के ऊपर हाट मेटल गिरने से  झुलस गया। उसे तत्काल में मेडिकल पोस्ट ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण उसे सेक्टर 9 अस्पताल में रेफर कर दिया।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 2 में ठेका श्रमिक तुलसी प्रजापति जहां  लोहा पिघला है वही पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान ठेका श्रमिक के शरीर पर पिघला  हुआ लोहा गिरा, जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गया । जिसे तत्काल इलाज के लिए मेन मेडिकल पोस्ट ले जाय गया मेन मेडिकल पोस्ट के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करके के बाद सेक्टर 9 अस्पताल रेफर किया गया

Related Articles

Back to top button