छत्तीसगढ़

दुर्ग निगम के इन वार्डो में, वार्ड 06,07,08,30 एवं 32 सहित वार्ड 05 आंशिक रहेगा साथ जिला चिकित्सालय का भी सोमवार व मंगलवार को जलप्रदाय होगा प्रभावित

दुर्ग/अमृत मिशन योजना के तहत , शिक्षक नगर पानी टंकी के इनलेट एवं आउटलेट वाल्व को बदलने तथा ईएमएफ एवं एफसीवी लगाने का कार्य दिनांक 5 सितम्बर दिन सोमवार और दिनांक 6 सितम्बर 22 दिन मंगलवार को मध्य किया जाना है, उक्त दिनों में वार्ड क्रमांक 06,07,08,30  तथा 32 वार्ड 05 का आंशिक भी रहेगा में व जिला चिकित्सालय का भी पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी, वार्ड वासियो से निवेदन है

कृपया पूर्व से ही अधिक पानी का संचय कर के रखे ,प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी जलकार्य विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार शिक्षक नगर जोन के उच्चस्तरीय जलागार की मुख्य वितरण पाइप लाइन पर स्थित वाल्व को बदला जाना अति आवश्यक है।

इस कार्य मे पांच वार्डो में जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी।इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने क्षेत्रों के नागरिको को इस असुविधाओं के लिए खेद व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button