छत्तीसगढ़

CG बेमेतरा : पड़ोसी पर टोनही बोलकर करता था प्रताड़ित, आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा। : जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यह एक व्यक्ति ने टोनही का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने वाले को पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि बड़े भाई की मौत और परिवार के सदस्यों की बीमार होने पर पड़ोसी को जिम्मेदार है। आरोपी का नाम राजेश कोठारी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

: बेमेतरा जिले के सजा थाना क्षेत्राअंतर्गत करमतरा गांव में टोनही के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, आरोपी राजेश कोठारी के बड़े भाई की मौत 6 माह पहले हो गया था। जिसके बाद से परिवार के सदस्य बीमार रहने लगे। जिसका जिम्मेदार आरोपी राजेश कोठारी अपने पड़ोसी राकेश कोठारी और उनके परिवार को समझता था और जादू-टोनाकर परेशान करने का आरोप लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी को टोनही प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button