छत्तीसगढ़

भिलाई आकाशगंगा मार्केट में 2 घंटे की भयंकर बारिश में …तैरते रहे फ्रिज, वाशिंग मशीन.. निगम प्रशासन की दावों की पोल खुद व्यापारियों ने खोली 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई में हुई 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार 2 घंटे तक हुई भयंकर बारिश के कारण भिलाई का प्रसिद्ध आकाशगंगा मार्केट जलमग्न हो गया। इस मार्केट की दुकानों में घुटने और कमर तक पानी भर गया। जिससे कहीं-कहीं बहुत भयंकर हालात बन गए।

बारिश इतनी भयंकर और जल भराव इतना जबरदस्त था कि कई दुकानों के फ्रिज और वाशिंग मशीन बरसाती पानी में तैरने लगे (देखें वीडियो) आज की बारिश ने नगर निगम के पानी निकासी  बंदोबस्त का दावे का सच उजागर कर दिया है।

बारिश के जोर पकड़ते ही आकाशगंगा मार्केट में तीन ओर से भयंकर पानी पहुंचने लगा जिसके कारण देखते ही देखते पूरा मार्केट जल भराव से घिर सा गया। लगभग सभी दुकानों में पानी घुस गया इसके कारण व्यापारियों को जबरदस्त नुकसान हुआ है

व्यापारियों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि इस हालत की जानकारी देने के बावजूद नगर निगम से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हालात पर नियंत्रण पाने के लिए नहीं पहुंचा।

Related Articles

Back to top button