छत्तीसगढ़

CG NEWS :  तेज रफ्तार वाहन ने बेजुबानों को रौंदा, 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

By Dinesh chourasiya

कोरबा। CG  : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर आये दिन देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक घटना कोरबा से आई है। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया. इस हादसे में करीब 9 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए. घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीण सड़क के किनारे किये. यह घटना उरगा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में देर रात एक अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया. हादसे में करीबन 9 मवेशियों की मौत हो गई है. मवेशियों की मौत के बाद मवेशी मालिक और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. घटना के बाद ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई. बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button