छत्तीसगढ़

आज रात रायपुर पहुंच रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर करेंगे चर्चा

By Dinesh chourasiya

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अब तक फाइनल नहीं हो पाई है. खबर है कि कांग्रेस की चुनाव समिति ने रविवार को देर रात तक रायपुर में बैठक की, लेकिन लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि इन हालात में चुनाव समिति की बैठक सोमवार को भी होगी. हालांकि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है, कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करके दोबारा सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. राजधानी रायपुर पहुंचते ही खड़गे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर चर्चा हो सकती है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।  उन्हें रिसीव करने सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के बड़े नेता एयरपोर्ट जाएंगे।  उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक कर चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे. दूसरे दिन 8 सितंबर को खड़गे राजनांदगांव जाएंगे. यहां भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे

Related Articles

Back to top button