छत्तीसगढ़

भिलाई निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई 24 घंटे से ज्यादा समय से ठप  है :खराब वाल्व बनाने के दौरान गेयर बॉक्स टूटा मरम्मत कार्य जारी कल से लोगों को मिलने लगेगा  पानी 

By Dinesh chourasiya

 

66 एमएलडी फिल्टर प्लांट से राइजिंग पाइप में लगे वाल्व में आई खराबी के चलते पानी सप्लाई बिगड़ गई है। इसके चलते नेहरूनगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस और फरीदनगर पानी टंकियों में पानी सप्लाई 24 घंटे से ज्यादा समय से ठप है। 25 हजार से ज्यादा नल कनेक्शनों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। शुक्रवार को सुबह और शाम के समय नल नहीं खुले। लोग पूरे दिन परेशान होते रहे।

भिलाई निगम के जलकार्य विभाग ने शुक्रवार की सुबह वाल्व सुधारने का काम शुरू किया। वाल्व जाम होने की वजह से मेंटेनेंस नहीं हो पाया। इस बीच गेयर बॉक्स की टूट ​गया। अब निगम की टीम पूरे वाल्व को बदलने की कोशिश कर रही है। इसके लिए देर शाम कटर से पाइप के उक्त हिस्से को काटकर वाल्व को बाहर निकाला जा रहा है। उसे बदलने के लिए नया वाल्व लाया जा रहा है। इसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में 2 सितंबर को भी ​नल खुलने का समय तय नहीं हो पाया है। सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ही सप्लाई सामान्य हो पाएगी। उक्त पाइप से सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक, अवंति बाई चौक, जुनवानी, स्मृतिनगर, नेहरूनगर, मॉडल टाउन, राधिकानगर, संजय नगर तक एक बड़े हिस्से में पानी सप्लाई प्रभावित हुई है।

​जल कार्य विभाग के प्रमुख इंजीनियर संजय शर्मा ने बताया कि खराब हुए वाल्व को काटकर बदलने का काम देर रात तक जारी है। फिल्टर प्लांट के इंचार्ज बृजेश श्रीवास्तव सहित ठेकेदार की टीम जुटी है। करीब इंजीनियर और अन्य एक्सपर्ट लोगों की टीम बुलाई गई है। शुक्रवार सुबह से काम में जुटी रही। रात भर काम करने के बाद शनिवार सुबह तक वाल्व बदल लेने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तभी सुबह सभी पानी टंकियों में पानी भरकर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की जाएगी।

हमारी टीम लगातार काम कर रही है। वाल्व पुराना है, जो खराब हो गया है। उसे काटकर निकालेंगे और उसकी जगह पर नया वाल्व लगाएंगे। करीब 15 एक्सपर्ट की टीम जुटी है। पूरी उम्मीद है रात भर में काम हो जाएगा तो सुबह पानी दे पाएंगे।

-संजय शर्मा, ईई जलकार्य विभाग नगर निगम भिलाई

Related Articles

Back to top button