छत्तीसगढ़

66 एमएलडी के वाल्व में खराबी, कई क्षेत्रों में सुबह नहीं आए पानी* *निगम के फिल्टर प्लांट अमला जुटा संधारण कार्य में*

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाईनगर। भिलाई निगम के 66 एम.एल.डी फिल्टर प्लांट के वाल्व में खराबी आ जाने के कारण कल 01 सितंबर को नेहरू नगर जोन के कई क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। वाल्व खराब होने के कारण निगम 5 पानी टंकी मे जल भराव नही हो पाने के कारण आज पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वाल्व में खराबी आते ही निगम के फिल्टर प्लांट का अमला वाल्व को ठीक करने में जुटा हुआ है।
जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि फिल्टर प्लांट के 66 एम.एल.डी.के 800 एमएम डाया का एक बडा वाल्व मे रात मे खराबी आ जाने के कारण निगम क्षेत्र के पाँच पानी टंकी मे जल भराव का कार्य नही हो सका है जिसके कारण नेहरूनगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीदनगर क्षेत्र मे शुक्रवार को पेयजल सप्लाई नही हो सकेगा। वाल्व खराब होने की जानकारी मिलते ही फिल्टर प्लांट के कर्मचारी सहित जल विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर संधारण कार्य में जुटे हुए है।

Related Articles

Back to top button