छत्तीसगढ़

भिलाई निगम प्रशासन ने 04 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई*

By Dinesh chourasiya

 

भिलाईनगर । निगम मे 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके निगम के 04 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले रोहित कुमार चन्द्राकर आ0 खुमान जोन 03, देवेन्द्र मोहन साकरकर आ0 विठ्ठलराव जनसूचना विभाग, भरत लाल आ0 बृजलाल जोन 02, के. राजू आ0 गुरवैयया जोन 02 को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ बिदाई दी गई।
कार्यपालन अभियंता शरद चावड़ा ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है।
इसी प्रकार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना किये ।
बिदाई समारोह में अरूण सिंह जन सूचना अधिकारी, बसंत देवांगन अधीक्षक स्थापना, संजय शर्मा, श्रवण ठाकुर, राज सच्चर, शिव शर्मा, पुरूषोत्तम साहू, प्रियंका राव, अंजनी सिंह, अनिल मिश्रा, हंसराज, रोहित बंजारे, दीपक देवांगन, अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button