छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मेडिकल स्टोर से लौट रही युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाने में दर्ज है कई मामले

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर : जिले से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बीते 23 अगस्त की रात को मेडिकल स्टोर दुकान से वापस घर लौट रही युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को एक युवती मेडिकल स्टोर दुकान से दवाई लेकर वापस घर लौट रही थी। युवती कुदूदंड निवासी शिव मंदिर के पास छेड़खानी करते हुए उसके साथ हाथापाई करने लगा। इस मामले में सिविल लाइन क्षेत्र के आदतन बदमाश गोलु दुबे उर्फ पंडा के विरुद्ध प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। युक्त आरोपी युवक को सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर घर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में छह अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button