राष्ट्रीय

देश के इस राज्य में फिर कांपी धरती, भूकंप के झटके से सहम उठे लोग

By Dinesh chourasiya

 

नई दिल्ली: को  भारत के तेलंगाना के वारंगल में शुक्रवार को फिर एक बार धरती कांपी है। जानकारी के अनुसार, यहां सुबह करीब 4.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे यहां के लोगों की नींद उड़ गई। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है।

शुक्रवार तड़के तेलंगाना के वारंगल इलाके में भूकंप की सूचना दी है। हालांकि, अब तक इसके केंद्र की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया गया कि भूकंप के झटके से लोगों की नींद खुल गई और लोग सहमे हुए घरों से बाहर भागने लगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button