अंतर्राष्ट्रीयदेश-विदेश

भारतीय सीमा पर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन कर रहा ड्रैगन

जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोमवार को कहा कि भारत की सीमा पर चीन अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन कर रहा है और इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले पर यूरोप के आक्रोश को भी समझने की जरूरत है।मीडिया से बातचीत में नवनियुक्त राजदूत ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों को ‘अपमानजनक’ बताया।राजदूत ने यूक्रेन पर रूसी हमले को पिछले सत्तर वर्षों में दुनिया में सबसे गंभीर आक्रमण करार दिया। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि भारतीय पक्ष भी अच्छी तरह से मानता है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

 

Related Articles

Back to top button