छत्तीसगढ़

CG  : जब मुख्यमंत्री बघेल की प्रेस वार्ता में निकला सांप, सीएम बोले- सांप को मत मारो, बचपन में हम सांप को जेब में डालकर चलते थे, देखें वीडियो 

By Dinesh chourasiya

 

 

बिलासपुर। CG  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे तभी उनके पैर के नीचे एक सांप आ गया। सांप के यहां आ जाने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम बघेल ने लोगों को कहा कि सांप को मत मारो, बचपन में हम सांप को जेब में डालकर चलते थे इसे जाने दो। मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान सांप के आने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

सांप को न मारने की अपील

सीएम ने कहा कि यह पिरपिटी सांप है। चिंता मत करो इसे चोट मत पहुंचाओ। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। सांप को देखते ही भूपेश बघेल पीछे पलटे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से सांप को न मारने की अपील की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

नाग पंचमी की दी शुभकामनाएं

आज नाग पंचमी है। इस मौके पर बघेल ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा- सभी प्रदेशवासियों को नागपंचमी के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। महादेव की कृपा हम सब पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख और समृद्धि का संचार हो।

Related Articles

Back to top button