
छत्तीसगढ़ के लोगों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली… इतने महीने तक का बिल भी होगा माफ़ …. अरविंद केजरीवाल
By Dinesh chourasiya







रायपुर: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में है। यहाँ वे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के घोषणाओं का ऐलान कर रहे है। सीएम केजरीवाल के मुताबिक़ वह घोषणा पत्र जारी के करने के बजाये प्रदेश के लोगों को 10 गारंटी दे रहे है। इस गारंटी में बिजली, शिक्षा और सभी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े बड़े ऐलान शामिल है।
केजरीवाल ने कहा की आने वाले चुनाव में अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी सरकार प्रदेश के लोगो के लिए 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देगी। इसके अलावा बकायादारों का नवम्बर तक बिजली बिल बकाया भी माफ़ किया जाएगा।
लांच हुआ AAP का चुनावी घोषणा पत्र, CM अरविंद केजरीवाल ने दी पांच गारंटी




अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार की गारंटी भी लागू होगी जिक्से तहत बेरोजगारों को प्रतिमाह 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी का ऐलान सीएम केजरीवाल ने किया है।







