राजनीति

ADR REPORT: बड़े खुलासे : राज्यसभा के 12 फीसदी सांसद अरबपति, सबसे ज्यादा इन राज्यों से, 33​​​​​​​% सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस

By Dinesh chourasiya

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 233 राज्यसभा सांसदों में से 225 के क्रीमिनल बेकग्राउंड और संपत्ति की डिटेल शेयर की. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के लगभग 12 प्रतिशत मौजूदा सांसद अरबपति हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है, “आंध्र प्रदेश के 11 सांसदों में से 5 (45 प्रतिशत), तेलंगाना के 4 सांसदों में से 3 (43 प्रतिशत), महाराष्ट्र के 19 सांसदों में से 3 (16 प्रतिशत), दिल्ली के 3 सांसदों में से 1 (33 प्रतिशत), पंजाब के 7 सांसदों में से 2 (29 प्रतिशत), हरियाणा के 5 सांसदों में से 1 (20 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश के 11 सांसदों में से 2 (18 प्रतिशत) ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.”तेलंगाना से 7 संसद सदस्यों (सांसदों) की कुल संपत्ति 5,596 करोड़ रुपये है. आंध्र प्रदेश से 11 सांसदों की कुल संपत्ति 3,823 करोड़ रुपये है और उत्तर प्रदेश से 30 सांसदों की कुल संपत्ति 1,941 करोड़ रुपये है. इसमें बीजेपी के 85 में से 6, कांग्रेस के 30 में 4, वाईएसआर के 9 में 4, आप के 10 में से 3, टीआरएस के 7 में से 3 और आरजेडी के 6 में से 2 राज्यसभा में वर्तमान(present) में सासंद अरबपति हैं.

इन सांसदों के हलफनामे में आपराधिक मामले 

इसके अलावा 225 राज्यसभा सांसदों में से 75 (33 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इसके अलावा लगभग 41 (18 प्रतिशत) राज्यसभा सांसदों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं और दो सदस्यों ने हत्या से संबंधित मामले घोषित किए हैं

कई चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए गए
इस रिपोर्ट में और भी कई चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि तेलंगाना के सभी सातों राज्यसभा सांसदों की संपत्ति को जोड़ा जाए तो ये आंकड़ा 5,596 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है. वहीं आंध्र प्रदेश के सभी 11 सांसदों की संपत्ति मिलाएं तो 3,823 करोड़ रुपए इकट्ठे होंगे. उत्तर प्रदेश के सभी 30 सांसदों की कुल संपत्ति का जोड़ 19,41 करोड़ होता है, जोकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सांसदों की तुलना में संख्याबल में तो कहीं ज्यादा हैं, लेकिन संपत्ति में काफी कम.

 

Related Articles

Back to top button