
दुर्ग न्यूज़ 💫सांसद विजय बघेल का नाम फाइनल होने पर मना जश्न: भाजपा कार्यालय में समर्थकों ने मनाई खुशी
By Dinesh chourasiya
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ की 21 सीटों में विधायक प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण सीट पाटन से दुर्ग सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस नाम की घोषणा के बाद से दुर्ग जिले में जश्न का माहौल है। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ खुशी मनाई।
नाम की घोषणा होते ही दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भाजपा कार्यालय में ढोल और नगाड़े बजवाए। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप में जमकर डांस किया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर आतिशबाजी कर विजय बघेल की अग्रिम जीत और छत्तीसगढ़ में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अग्रिम बधाइयां दी गईं। सांसद विजय बघेल ने बताया कि जिस समय उनके नाम की घोषणा हुई वो रतनपुर महामाया माता के मंदिर में थे। वहां निकलते ही उन्हें सूचना मिली की उन्हें पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ना है। विजय बघेल ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि वो पाटन से चुनाव लड़ें और जीत दर्ज करें। उन्होंने कहा कि वो हर घर तक भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच और भूपेश बघेल के झूठे चेहरे को पहुंचाएंगे।







मुख्यमंत्री को पटकनी देने वाले उम्मीदवार को मिला टिकट
दुर्ग के भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुक्ति के लिए प्रदेश की जनता तैयार है। सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले और पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पटकनी देने वाले सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तैयार रहें, उनकी और उनकी पार्टी की प्रदेश में और पाटन विधानसभा में हार सुनिश्चित है।

जश्न के दौरान ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
टिकट फाइनल होने पर जो जश्न मनाया गया उसमें जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, जिला सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, संतोष सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बानी सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा, पार्षद शिवेंद्र परिहार, रितेश शर्मा, हिमांशु शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी साहू, उदय शंकर त्रिपाठी, विकास सेन, लकी दुबे, निशीकांत मिश्रा, टीकम साहू ,लक्ष्मी नाथ ठाकुर, पुष्कर साहू, शुभम सोनवानी, पंकज खारिया, रितेश जैन आदि उपस्थित रहे।







