
मच्छर उन्मूलन के लिए बीएसपी प्रबंधन ने झोंकी ताकत:टाउनशिप में घर-घर की जांच, 6156 घरों के कूलर और गमले में मिला लार्वा
By Dinesh chourasiya
महाप्रबंधक (प्रवर्तन) केके यादव के दिशा निर्देश में जन स्वास्थ विभाग की टीम वरिष्ठ प्रबंधक रमेश गुप्ता के नेतृत्व में डेंगू के सभी संदिग्ध मरीजों के घरों सहित आसपास 200 मीटर के दायरे में सघन रूप से कीटनाशकों का छिड़काव और फागिंग कर रहे हैं। साथ ही ब्रीडिंग चेकर्स प्रत्येक आवास सहित सभी भवनों में जाकर ऐसे स्थलों जहां मच्छर पनप सकते हैं, जैसे पशुओं एवं पक्षियों के लिए रखे पानी के पात्र, कूलर, पुराने टायर, नारियल के खोल, पुराने बर्तन, पानी की टंकियां, अन्य जल पात्र व जल जमाव के अन्य स्थलों का निरीक्षण कर मच्छरों का लार्वा नष्ट कर रहे हैं।
वृहद फागिंग ऑपरेशन शुरू किया बीएसपी ने साथ ही मच्छरों पर नियंत्रण के लिए ऐसे स्थान जहां पानी एकत्र होता है, को नाली बनाकर खाली करने के साथ ही रुके पानी पर ऑयल छिड़का जा रहा है, ताकि लार्वा स्टेज में ही समाप्त कर मच्छर पर नियंत्रण रखा जा सके। इसके अलावा भिलाई के सभी स्कूलों सहित संयंत्र भी में चरणबद्ध कीटनाशक का सघन छिड़काव किया जा रहा है। अभियान को और आक्रामक बनाने 9 अगस्त से वृहद फाॅगिंग ऑपरेशन आरंभ किया गया है जो पूरे टाउनशिप में चलेगा।














