छत्तीसगढ़

RAIPUR : केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर आरोप

By Dinesh chourasiya

रायपुर। : छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक कैदी जेल में बेहोश होकर अचानक गिरा गया था. मृतक कैदी का नाम पवन राय बिहार निवासी बताया जा रहा है. वो जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था. फिलहाल जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है. बता दें कि 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था. गांजा तस्करी के आरोप में सजा काट रहा था।  गुरुवार को वह अचानक जेल में बेहोश हो गया था. जेल में स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Back to top button