
छत्तीसगढ़
दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 4 युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
By Dinesh chourasiya
जांजगीर-चांपा। जिले के खोखरा मोड़ के पास 2 बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार 4 युवक घायल हुए हैं। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक मानसिंह सूर्यवंशी (19 वर्ष), सूरज गोड (24 वर्ष) और मनोज कुमार राठौर (25 वर्ष) अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पामगढ़ थाना क्षेत्र के उभाटा गांव जा रहे थे। तीनों युवक सरखो के रहने वाले हैं और वहीं से बारात में जाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक शशि कुमार पटेल (33 वर्ष) निवासी लोहारसी अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए बालको जिला कोरबा जाने के लिए निकला था।


















