छत्तीसगढ़

दुर्ग में पुलिसवाला का बेटा निकला बलात्कारी शादीशुदा महिला को शादी करने का दिया झांसा कई दिनों तक दोस्त घर ले जाकर करता रहा बलात्कार अब गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में एक ऑर्केस्ट्रा सिंगर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दुर्ग पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का बेटा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा महिला को शादी के झांसे में लेकर अपने दोस्त के घर ले गया था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर बाद में कहा कि अब घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं, शादी नहीं कर पाऊंगा। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

आरोपी योगेश साहू (22 साल) पुलिस लाइन में रहता है। वो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 36 साल की महिला ने बताया कि 2021 में शो के दौरान उसकी पहचान योगेश से हुई थी। धीरे-धीरे वो उससे आए दिन आकर मिलने लगा और उसे प्रपोज किया था।

पति छोड़कर जा चुका है

बताया गया है कि महिला की एक बेटी है, उसका पति उसे छोड़कर जा चुका है। महिला ने शिकायत में बताया कि जब लड़के ने प्रपोज किया, फिर उसे अपने साथ चौहान टाउन अपने दोस्त के घर ले गया। वहां योगेश ने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, हम दोनों साथ रहेंगे।

यह सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला उससे बार बार कहने लग गई कि चलो अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक मना करता रहा। आए दिन वह टालमटोल करता रहा।

बात करना किया बंद

उधर, जब लड़के को लगा कि महिला बार-बार उसे शादी करने के लिए कह रही है, तब उसने महिला से बात करना बंद कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि घरवाले राजी नहीं हो रहा हैं। मैं अब शादी नहीं कर पाऊंगा, इस पर महिला ने उसे समझाया, इसके बावजूद वह नहीं माना। इसी बात से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत अब पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत दर्ज होते ही आरोपी फरार
वहीं जैसे ही युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, किसी ने उसके पिता को इसकी जानकारी दे दी। जानकारी लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button