छत्तीसगढ़

CG NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या या दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

 

 

राजनांदगाव। CG NEWS : दल्लीराजहरा से अन्तागढ़ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है। कच्चे चौकी अंतर्गत हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर भानुप्रतापपुर अस्प्ताल भेजा गया है। युवक की पहचान नही हुई है। मृत युवक के पास से कोई भी पहचान का चिन्ह नहीं मिला है।आसपास के थाने में जानकारी देकर मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। आत्महत्या है या दुर्घटना इसकी भी जांच पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button